You are currently viewing विश्व बैंक व विश्व बैंक समूह

विश्व बैंक व विश्व बैंक समूह

विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) दोनों ही बहुराष्ट्रीय संगठन हैं, जिनमें कुछ प्रमुख समानताएँ हैं। परन्तु इनकी जिम्मेदारियाँ एक-दूसरे से पूर्णतः भिन्न हैं।

स्थापना-

विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना की परिकल्पना सन् 1944 के Bretton Woods समझौते के तहत की गयी थी। यही कारण है, कि इन दोनों संगठनों को Bretton Woods की जुड़वा बहनें (Bretton Woods Twins) कहा जाता है।

ब्रेटनवुड्स एक स्थान है, जो कि अमेरिका के न्यूहैम्पशायर में स्थित है।

उद्देश्य-

1944 में द्वितीय विश्व युद्ध में तबाह हुए देशों के इस सम्मेलन में विश्व बैंक एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना का निर्णय लिया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व बैंक की स्थापना 1944 में हुयी थी।
  • इन दोनों का मुख्यालय वाशिंगटन DC में है।
  • एक देश जो कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का सदस्य बनता है, वह स्वतः विश्व बैंक का सदस्य भी बन जाता है।
  • पारम्परिक तौर पर विश्व बैंक का नेतृत्व एक अमेरिकी नागरिक करता है।, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का नेतृत्व एक यूरोपीय नागरिक करता है।
  • वर्तमान में विश्व बैंक के प्रेसीडेन्ट Ajay Bagga हैं। वे जून 2022 में 14वें प्रेसीडेन्ट के रूप में चुने गये। उनका कार्यकाल पाँच वर्ष का होगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबन्ध निदेशक (Managing Director) बुलगारिया की Kristalina Georgieva हैं।
  • इसका वास्तविक नाम International Bank for Reconstruction and Development (IBRD) था। विश्व बैंक इसका प्रचलित नाम हुआ करता था।

IBRD की स्थापना मुख्यतः द्वितीय विश्व युद्ध में बर्बाद हुए देशों को पुनर्गठित करने एवं इनका विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गयी थी। जब IBIRD ने इन जिम्मेदारियों को पूरा कर लिया, तब औपचारिक रूप से इसका नाम विश्व बैंक कर दिया गया। IBRD को विश्व बैंक के एक अंग के रूप में परिवर्तित कर दिया गया।

1960 में International Development Association (IDA) की स्थापना की गयी एवं इसे भी विश्व बैंक का एक अन्य अंग बनाया गया। वर्तमान में विश्व बैंक का अर्थ है- IBRD+IDA.

तत्पश्चात् 3 अन्य निकायों को भी विश्व बैंक के अंतर्गत लाया गया। ये 3 निकाय निम्न है-

  • International Finance Corporation (IFC)
  • Multilateral Investment Guarantee Agency (MIGA)
  • International Centre for Settlement of Investment Disputes (ICSID)
विश्व बैंक

विश्व बैंक समूह-

विश्व बैंक समूह का अर्थ है- IBRD + IDA + IFG + MIGA + ICSID
जब इन सभी निकायों को विश्व बैंक के साथ रखते हैं, तब यह विश्व बैंक समूह (World Bank Group) कहलाता है।

IBRD क्या है?

Full form- Internatonal Bank for Reconstruction and Development

IBRD की वर्तमान जिम्मेदारी मध्यम आय वाले देशों को लम्बी अवधि का ऋण प्रदान करना है। IBRD किसी सदस्य देश को विकास के उद्देश्य से ही ऋण प्रदान कर सकती है।

जैसे- आधारभूत संरचना, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, शिक्षा एवं पर्यावरण से सम्बन्धित परियोजनाओं के उद्देश्य से।

IBRD पर मालिकाना अधिकार इसके 189 सदस्य देशों का है। इसकी स्थापना के दौरान इसकी प्रदत्त पूँजी 14 बिलियन डॉलर की थी।

इसी राशि से अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु IBRD ने मध्यम आय वाले देशों को विकास के उद्देश्य से लम्बी अवधि का ऋण प्रदान करना प्रारंभ किया।

यहां ब्याज की दर बाजारी दर के समकक्ष रहती है। 1959 से लेकर अब तक IBRD की साख (Credit Rating) उच्चतम रही है।

इसके कारण IBRD अन्तर्राष्ट्रीय बाजार से न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करती है।

वह अन्य सदस्य देशों को इस दर से ऊपर के दर पर ऋण प्रदान करती है। इससे प्राप्त लाभ से वह IDA को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

IDA क्या है?

Full Form– International Development Association

IDA भी उन्हीं उद्देश्यों से ऋण प्रदान करती है. जिन उद्देश्यों से IBRD करती है। अर्थात् IDA भी आधारभूत संरचना गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, शिक्षा एवं पर्यावरण से सम्बन्धित विकास परियोजनाओं के लिए ऋण देती है।

परन्तु IDA अत्यधिक पिछड़ें एवं निम्न आय वाले देशों को ही लम्बी अवधि का ऋण प्रदान करती है।

यहाँ ऋण की परिपक्वता की अवधि 25 वर्षों से 40 वर्षों तक की भी हो सकती है। साथ ही 5 वर्षों से 10 वर्षों का अतिरिक्त समय प्रदान किया जा सकता है।

ब्याज दर न्यूनतम अथवा शून्य भी हो सकती है।

IBRD के कुल 77 सदस्य इस श्रेणी में आते हैं, जिसमें से 39 देश अफ्रीका में है। इन देशों के लिए ऋण का एक मात्र स्त्रोत IDA ही है।

भारत IDA का सदस्य तो है परन्तु इससे ऋण प्राप्त करने वाले देशों की सूची से नवम्बर 2014 में भारत बाहर हो गया।

वर्तमान में ऋण के रूप में IDA से सर्वाधिक राशि बांग्लादेश ने ले रखी है एवं भारत दूसरे स्थान पर हैं।

IFC क्या है?

Full Form- International Finance Corporation

यह विश्व बैंक समूह के निवेश सम्बन्धी इकाई Investment Arm Of World Bank के रूप में जानी जाती है। यह सदस्य देशों में निजी निवेश को बढ़ावा देती है।

इस उद्देश्य से सदस्य देशों एवं निजी निवेशकों को भी यह प्रोत्साहित करती है।

इस निवेश में IFC हिस्सेदारी भी रख सकती है। अतः निवेश एवं हिम्सदारी के उ‌द्देश्य से IFC स्वयं अन्तर्राष्ट्रीय बाजार से बॉण्ड जारी कर ऋण प्राप्त करती है।

MIGA क्या है?

Full Form- Multilateral investment Guarantee Agency

ऐसा कोई भी निवेश, जिसमें IFC की भूमिका है, उसमें MIGA की भी भूमिका होती है। किसी निवेश के संबंध में दो प्रकार के जोखिम हो सकते हैं-

  • गैर वाणिज्यिक जोखिम व्यापार (Non Commercial)
  • वाणिज्यिक जोखिम व्यापार (Commercial)

वाणिज्यिक जोखिम व्यापार एवं आर्थिक कारकों से सम्बन्धित है। गैर वाणिज्यिक जोखिम आर्थिक एवं व्यापारिक नहीं होते हैं। ये मुख्यतः राजनैतिक होते हैं, जैसे की जबरन राष्ट्रीयकरण की प्रक्रिया।

MIGA, IFC के प्रोत्साहन पर अथवा IFC के सहयोग से किए गए निवेशों को गैर वाणिज्यिक जोखिमों के प्रति बीमा प्रदान करती है।

ICSID क्या है?

Full Form- International Centre for Settlement of Investment Disputes

कोई भी ऐसा निवेश अथवा परियोजना जिसमें विश्व बैंक अथवा इसके किसी अन्य निकाय की भूमिका हो।

यदि उसके संदर्भ में दो या दो से ज्यादा सदस्य देशों के बीच विवाद उत्पन्न हो जाए तो ऐसी स्थिति में मध्यस्थता एवं निपटारा ICSID करती है। यह सदस्यों के लिए मान्य होता है।

Note:- भारत और विश्व बैंक एवं विश्व बैंक समूह का सदस्य रहा है। हालांकि, भारत ICSID का सदस्य नहीं है।

Leave a Reply