You are currently viewing अर्थशास्त्र क्या है? ( What is Economics)

अर्थशास्त्र क्या है? ( What is Economics)

Economics शब्द की उत्पत्ति

Economics शब्द Greek भाषा के शब्द ‘Oikonomia’ से उत्पन्न हुआ है। यह Oikonomia शब्द Oikos And Nomos दो शब्दों से मिलकर बना है। Oikos का अर्थ गृह अथवा परिवार से है, जबकि Nomos का अर्थ है, प्रबंधन

अर्थात Oikonomia गृह प्रबंधन की प्रक्रिया के अध्ययन से संबंधित है। यह कहा जा सकता है, कि अर्थशास्त्र भी गृह प्रबंधन की इसी प्रक्रिया का अध्ययन करता है।

यह इस बात का अध्ययन करता है, कि किस प्रकार एक परिवार अपने सीमित संसाधनों का प्रयोग कर अपने व्यय को पूरा करता है, परंतु यह अर्थशास्त्र की सबसे साधारण परिभाषा है।

अर्थशास्त्र क्या है?

साधारण शब्दों में कहा जा सकता है कि अर्थशास्त्र एक विषय है, जो वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, वितरण एवं उपभोग की प्रक्रिया का अध्ययन करता है। अर्थशास्त्र की विषय वस्तु अर्थव्यवस्था है, एवं वस्तुओं तथा सेवाओं के वितरण एवं उपभोग से ही अर्थव्यवस्था का निर्माण होता है।

अर्थशास्त्र और अर्थव्यवस्था में अंतर-

अर्थव्यवस्था और अर्थशास्त्र दोनों ही अर्थ संबंधी शब्द हैं, दिखने में दोनों एक जैसे प्रतीत होते हैं। लेकिन इनके अर्थ और उपयोग में अंतर होता है:–

अर्थव्यवस्था (Economy):-

यह एक व्यवहारिक पक्ष है। अर्थव्यवस्था एक देश या क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों का समूह है। यह उत्पादन, वित्तीय प्रणाली, रोजगार, उत्पादकता, आदि समेत विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को संदर्भित करता है। अर्थव्यवस्था में व्यापार, उत्पादन, सेवाएं, निवेश, आदि समेत विभिन्न आर्थिक क्रियाएं शामिल होती हैं।


इसका मुख्य उद्देश्य एक देश या क्षेत्र की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करना और समझना होता है।

अर्थशास्त्र (Economics):–

यह एक सैद्धांतिक पक्ष है। अर्थशास्त्र वह शास्त्र है जो अर्थव्यवस्था की विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करता है। इसमें विभिन्न आर्थिक प्रणालियों, नीतियों, और उनके प्रभाव का विश्लेषण किया जाता है।
अर्थशास्त्र का उद्देश्य अर्थव्यवस्था के क्रियात्मक और सिद्धांतिक पहलुओं को समझना, विश्लेषण करना और समझाना होता है।

इसमें विभिन्न अर्थशास्त्रीय सिद्धांत, नीतियाँ, और अध्ययन की जाती हैं जो आर्थिक निर्णय लेने और आर्थिक समस्याओं को समझने में मदद करती हैं।

संक्षेप में कहें तो, अर्थव्यवस्था वह क्षेत्र है जिसमें आर्थिक गतिविधियाँ होती हैं, जबकि अर्थशास्त्र वह विज्ञान है जो इन आर्थिक गतिविधियों को समझता है और उनका अध्ययन करता है।

अर्थव्यवस्था के भाग-

अर्थव्यवस्था को एक विषय के रूप में दो हिस्सों में वर्गीकृत किया जाता है-
1. व्यष्टि अर्थशास्त्र (Micro Economics)
2. समष्टि अर्थशास्त्र( Macro Economics)

व्यष्टि अर्थशास्त्र (Micro Economics)–

व्यष्टि (Micro) शब्द एक ग्रीक शब्द है, जिसका अर्थ सूक्ष्म अथवा छोटा होता है। व्यष्टि अर्थशास्त्र, अर्थव्यवस्था की उन छोटे हिस्सों का अध्ययन करता है, जिससे अर्थव्यवस्था का निर्माण होता है। अर्थात एक परिवार, औद्योगिक इकाई आदि के स्तर पर आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन व्यष्टि अर्थशास्त्र है।


यह मांग एवं आपूर्ति से भी संबंधित है। यह उस बाजार का भी अध्ययन करता है, जहां वस्तु एवं सेवाओं की खरीद-बिक्री होती है। व्यष्टि अर्थव्यवस्था किसी भी अर्थव्यवस्था का आधार है। इसके ऊपर समष्टि अर्थव्यवस्था आधारित होती है।

समष्टि अर्थशास्त्र( Macro Economics)-

समष्टि( Macro) भी एक ग्रीक शब्द है, जिसका अर्थ है बड़ा या व्यापक। समष्टि अर्थशास्त्र, अर्थव्यवस्था के व्यापक हिस्सों का अध्ययन करता है, इससे तात्पर्य है कि यह पूरे देश के स्तर पर आर्थिक क्रियाओं के अध्ययन से संबंधित है।

इसके अंतर्गत आर्थिक समृद्धि, आर्थिक विकास, मौद्रिक नीतियां, राजकोषीय नीतिया, बेरोजगारी, मुद्रास्फिति, राष्ट्रीय आय इत्यादि का अध्ययन किया जाता है।


किसी भी अर्थव्यवस्था में निरंतर समृद्धि के लिए व्यष्टि एवं समष्टि दोनों ही आधार महत्वपूर्ण है।

व्यष्टि आधारों में एक परिवार से उत्पन्न मांग, एक कंपनी से होने वाले उत्पादन, आदि में बढ़ोतरी, साथ ही सक्षम बंजारों की उपस्थिति अनिवार्य है।

इसी प्रकार समष्टि कारकों में मौद्रिक नीतियों का निवेश एवं उपभोग के अनुकूल होना, सरकार के राजकोषीय स्वास्थ का दुरुस्त होना, मुद्रास्फिति के नियंत्रण में होना, रोजगार की अतिरिक्त अवसरों का उत्पन्न होना अनिवार्य है। भारत में व्यष्टि एवं समष्टि दोनों ही कारक वर्तमान में आर्थिक समृद्धि के अनुकूल है।

Thankyou!

This Post Has 2 Comments

  1. Jai

    Lovely sir 🙏

  2. Thakur

    Good explanation

Leave a Reply