You are currently viewing RBI की जिम्मेदारियाँ

RBI की जिम्मेदारियाँ

RBI की जिम्मेदारियाँ, पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक दो हिस्सों में वर्गीकृत है। पारंपरिक जिम्मेदारियाँ, वे जिम्मेदारियाँ हैं जो कि स्थायी होती हैं एवं हमेशा उपस्थित रहती हैं। इससे भिन्न गैर-पारंपरिक जिम्मेंदारियाँ अस्थायी होती हैं, इनको पूरा कर लेने पर ये जिम्मेदारियाँ खत्म हो जाती हैं।

RBI की जिम्मेदारियाँ

उदाहरण स्वरूप- वित्तीय समावेशन, जिसके अंतर्गत देश के प्रत्येक नागरिक को बैंकिगं व्यवस्था से जोडने का प्रयास किया जाता है, RBI की अस्थायी जिम्मेदारी कही जा सकती है।

test series download करने के लिए click करें।

RBI की स्थायी जिम्मेदारियाँ निम्नलिखित हैं।

  1. RBI, सरकार के लिए बैंक का कार्य करती है। यह केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों काे बैंकिंग सुविधा प्रदान कर सकती है। सरकार अपने अधिशेष धनराशि को RBI के पास जमा कर सकती है एवं आवश्यकता पडने पर RBI से ऋण भी प्राप्त कर सकती है। वर्तमान में सिक्किम को छोड कर सभी राज्य व केंद्र सरकार, RBI से बैंकिंग सुबिधाएं प्राप्त करती है।
  2. RBI बैंकों के लिए बैंक का कार्य करती है, अर्थात बैंक अपने अधिशेष धनराशि को RBI के पास जमा रख सकते हैं, एवं आवश्यकता पड़ने पर आरबीआई से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं।
  3. आरबीआई भारत में पूरी बैंकिंग व्यवस्था को नियंत्रित करती है। भारत में आरबीआई की अनुमति के बिना अनुसूचित बैंकों की स्थापना नहीं की जा सकती है। भारत में कार्यरत एक विदेशी बैंक, आरबीआई से बिना अनुमति के नई शाखाएं भी स्थापित नहीं कर सकती है। एक भारतीय बैंक आरबीआई से बिना अनुमति के नई शाखाएं स्थापित कर सकती है, परंतु इसकी कम से कम एक चौथाई शाखाएं ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में होनी चाहिए जहां अब तक बैंक उपस्थित नहीं है।
  4. आरबीआई कुछ श्रेणी के गैर- बैंकिंग वित्तीय कंपनियाें (एनबीएफसी )को भी नियंत्रित करती है।
  5. आरबीआई भारत में मौद्रिक नीतियां जारी करती है, जिसके माध्यम से वह अर्थव्यवस्था में मुद्रा के प्रवाह को नियंत्रित करती है। इन नीतियों के माध्यम से आरबीआई मुद्रास्फिति (मंहगाई) को नियंत्रित करती है। वह आर्थिक संवृद्धि का प्रबंधन करती है एवं घरेलू मुद्रा के विनिमय दर को संतुलित बनाए रखती है।
  6. आरबीआई भारत में विदेशी मुद्रा का भंडारण करती है। भारत अपने विदेशी मुद्रा कोष में अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन, पाउण्ड, सोना एवं एसडीआर को प्राथमिकता देता है। ( SDR, IMF की मुद्रा है।)
  7. आरबीआई एक रुपए से अधिक के करेंसी नोट जारी करती है। एक रुपए के नोट तथा सभी सिक्के भारत सरकार जारी करती है। परंतु अर्थव्यवस्था में सिक्कों एवं एक रुपए के नोट की आपूर्ति की जिम्मेदारी भी आरबीआई की है।
  8. आरबीआई भारत में भुगतान एवं निपटारे की पूरी व्यवस्था को संचालित करती है।

upschub.co.in

Leave a Reply